देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और लोकतंत्र में प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। प्रेस किसी भी समाज का दर्पण होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।
Comments Off on मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखण्ड विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करने आए Mahadevi Institute of Technology (MIT) की छात्राओं ने विधानसभा में भेंट की।