Advertisement

वार्ड 42 (काँवली) में महिला सम्मान समारोह, सैकड़ों महिलाओं को बांटे गए कंबल

देहरादून — वार्ड 42 के काँवली क्षेत्र स्थित अम्बेडकर भवन (समुदायिक भवन के निकट), शास्त्री नगर में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में एक भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सर्दी के मौसम को देखते हुए सैकड़ों महिलाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जहां उपस्थित मातृशक्ति ने इस पहल की सराहना की।

प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने स्वयं महिलाओं को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और सामाजिक सहयोग कांग्रेस की प्राथमिकता रही है और आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता मोहन काला, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता (मोनी), सूरज क्षेत्री, राजेन्द्र राज, सुनीता, सुमन, शबनम सहित कैंट विधानसभा क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने इस पहल के लिए आयोजकों को आशीर्वाद दिया और धन्यवाद प्रकट किया।