केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah शनिवार, 7 मार्च 2026 को Haridwar में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए शासन और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल Bairagi Camp सहित पूरे हरिद्वार शहर को सजाया-संवारा जा रहा है।
कार्यक्रम से एक दिन पहले Pushkar Singh Dhami ने हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैरागी कैंप में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जनसभा स्थल, मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सुचारु और व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाओं का वरिष्ठ स्तर पर परीक्षण किया जाए और आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री अमित शाह बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी और नई न्याय संहिताओं पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर वे राज्य के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान वन मंत्री Subodh Uniyal, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री Ajay Kumar, प्रदेश उपाध्यक्ष Anil Goyal, विधायक Adesh Chauhan, Haridwar की मेयर Kiran Jaisal, Roorkee की मेयर Anita Devi, Rishikesh नगर पालिका अध्यक्ष Shambhu Paswan, पूर्व विधायक Swami Yatishwaranand समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा गढ़वाल मंडल आयुक्त Vinay Shankar Pandey, जिलाधिकारी Mayur Dixit, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Navneet Singh Bhullar सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।














