Advertisement

मुनव्वर फारूकी बने बेटी के पिता, घर आई खुशखबरी

मुनव्वर फारूकी एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने बेटी को जन्म दिया है। कॉमेडियन ने खुद सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा किया, जिसके बाद उन्हें फैंस और सेलेब्स की ओर से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

मुनव्वर ने 1 मई की देर रात अस्पताल से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और नवजात बेटी की झलक दिखाई। हालांकि तस्वीर में दोनों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा, लेकिन उनकी खुशी साफ झलक रही है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “बरकत घर आई है। अल्हमदुलिल्लाह। दुआओं में याद रखें।”

उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया, जिसे उन्होंने “एख” रखा है।

इस खुशखबरी के सामने आते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। वरुण धवन, जन्नत जुबैर, ओरहान अवतरामानी, मेधा शंकर और दीया मिर्जा सहित कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बिग बॉस 17 जीतने के कुछ समय बाद मुनव्वर ने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन से शादी की थी, जिसने सभी को चौंका दिया था। दोनों ने अपनी शादी को काफी निजी रखा और बाद में इस पर खुलकर बात की।

यह मुनव्वर और मेहजबीन दोनों की दूसरी शादी है। मुनव्वर की पहली शादी से एक बेटा मिकेल है, जबकि मेहजबीन की भी एक बेटी है। अब इस नए मेहमान के आने से उनका परिवार और बड़ा हो गया है।

फिलहाल, फैंस इस खुशखबरी से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।