‘लॉकअप 2’ में अर्जुन कपूर ने पामेला सेरेना को किया मजाकिया अंदाज में प्रपोज, जजमेंट डे पर खूब हुई मस्ती

‘लॉकअप 2’ के जजमेंट डे एपिसोड में उस समय माहौल हल्का-फुल्का और मनोरंजक हो गया, जब बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर बतौर गेस्ट शो में पहुंचे। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत की, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उनकी पामेला सेरेना के साथ हुई मजेदार नोकझोंक ने बटोरीं।

शो के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्हें पामेला सेरेना का ‘कलेशी कॉर्नर’ सेगमेंट बेहद पसंद है। इसी बातचीत के बीच उन्होंने हंसते हुए पामेला से कहा,

“छोकरा अभी भी जवान है और शादी के लिए तैयार है।”

अर्जुन की यह बात सुनकर पामेला पहले तो चौंक गईं, फिर मुस्कुराते हुए शरमा गईं। उनका यह रिएक्शन देखकर पूरे घर में ठहाके गूंज उठे।

अर्जुन ने आगे कहा,

“शो में कलेश तो बहुत हो रहे हैं, लेकिन मुझे पामेला का ‘कलेशी कॉर्नर’ सबसे ज्यादा पसंद आया।”

यह सुनकर पामेला भी अपनी हंसी नहीं रोक सकीं।

मस्ती का सिलसिला यहीं नहीं रुका। अर्जुन ने पामेला की दोस्त और सह-प्रतियोगी आकांक्षा चमोला को छेड़ते हुए कहा,

“आकांक्षा, आपका और मेरा टेस्ट सेम है। मुझे भी लड़कियां बहुत पसंद हैं।”

अर्जुन के इस मजाक पर घर के सभी कंटेस्टेंट्स जोर-जोर से हंसने लगे और माहौल पूरी तरह खुशनुमा हो गया।

पामेला सेरेना के माता-पिता भारतीय मूल के हैं, जबकि उनका जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से साइकोलॉजी की पढ़ाई की और बाद में लंदन स्कूल ऑफ फिल्म प्रोडक्शन से फिल्ममेकिंग का अध्ययन किया। वर्ष 2012 में वह दुबई शिफ्ट हो गई थीं।

इस सीजन को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में राम कपूर, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, वरुण यादव, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत और पामेला सेरेना जैसे चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। वहीं सुनीता आहूजा, रियाज अली, माधुरी ग्रोवर और श्रेष्ठा अय्यर शो से बाहर हो चुके हैं।

अर्जुन कपूर की हल्की-फुल्की बातचीत और पामेला सेरेना के साथ उनकी मजेदार केमिस्ट्री ने जजमेंट डे एपिसोड को दर्शकों के लिए और भी मनोरंजक बना दिया।