Advertisement

दून के कई इलाकों में बिजली कटौती, ऊर्जा निगम ने जारी किया शेड्यूल

Uttarakhand Power Corporation Limited ने देहरादून के कई क्षेत्रों में आगामी दिनों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। 33/11 केवी उपसंस्थान आईटी पार्क और चालंग से जुड़े क्षेत्रों में एलटी कैपेसिटर बैंक लगाने और आरडीएसएस-एडीबी योजना के तहत कार्य किए जाएंगे।

जारी शेड्यूल के अनुसार, Ekta Vihar फीडर से जुड़े मंदाकिनी विहार, मयूर विहार, एकता विहार, राजीव नगर, चक डांडा लखौंड, मधुबन एनक्लेव और सहस्रधारा रोड क्षेत्र में 12, 14 और 16 मई को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं, Ladpur फीडर से जुड़े कालागांव, मंगलूवाला, सुंदरवाला, ओखला और तपोवन रोड क्षेत्र में 13, 15, 18 और 21 मई को निर्धारित समय तक बिजली कटौती की जाएगी।

इसके अलावा Sahastradhara फीडर से जुड़े कालागांव, किरसाली, राजेश्वर नगर फेज-6, गुजराड़ा मानसिंह, कुल्हान, मरोड़ा और सहस्रधारा रोड इलाके में 11, 13, 15, 18 और 21 मई को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तय समय के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था रखें और विद्युत सुधार कार्यों में सहयोग करें।