देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री नारायण सिंह राणा की धर्मपत्नी तथा प्रख्यात भारतीय निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मानित जसपाल राणा की माताजी श्रीमती श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्रीमती श्यामा देवी राणा का निधन परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए समस्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में प्रदेश की जनता उनके साथ खड़ी है।













