दुनिया के इतिहास में कई लंबी और विनाशकारी युद्ध हुए हैं, लेकिन एक जंग ऐसी भी है जो महज 45 मिनट में खत्म हो गई। Anglo-Zanzibar War को दुनिया की सबसे छोटी जंग माना जाता है, जो 27 अगस्त 1896 को लड़ी गई थी।
यह युद्ध सुबह करीब 9 बजे शुरू हुआ और 9:45 बजे तक समाप्त हो गया। इतनी कम अवधि के बावजूद इसमें भारी तबाही हुई और करीब 500 लोग मारे गए या घायल हुए।
यह जंग जांजीबार की सल्तनत और United Kingdom के बीच लड़ी गई थी। दरअसल, जांजीबार के सुल्तान हमद बिन थुवैनी की मृत्यु के बाद उत्तराधिकार को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
सुल्तान Khalid bin Barghash ने ब्रिटिश सरकार की अनुमति के बिना खुद को शासक घोषित कर दिया, जिससे ब्रिटेन नाराज हो गया।
ब्रिटिश सेना ने खालिद बिन बरघाश को सुबह 9 बजे तक सत्ता छोड़ने का अल्टीमेटम दिया। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो 9 बजकर 2 मिनट पर ब्रिटिश युद्धपोतों ने गोलाबारी शुरू कर दी।
यह लड़ाई पूरी तरह एकतरफा रही। जांजीबार के महल और उनकी शाही नौका “एचएचएस ग्लासगो” को नष्ट कर दिया गया। इस हमले में जांजीबार के लगभग 500 लोग मारे गए या घायल हुए, जबकि ब्रिटिश पक्ष से केवल एक सैनिक घायल हुआ।
लगातार हमले के बाद करीब 9:40 से 9:45 बजे के बीच सुल्तान का झंडा नीचे उतर गया और युद्ध समाप्त हो गया। इस तरह यह जंग इतिहास की सबसे छोटी लड़ाई बन गई।
Anglo-Zanzibar War न केवल अपनी अवधि के लिए बल्कि इसके एकतरफा परिणाम के लिए भी इतिहास में दर्ज है। यह घटना बताती है कि कभी-कभी युद्ध का फैसला मिनटों में भी हो सकता है।















