1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर आम लोगों, नौकरीपेशा, पेंशनभोगियों और निवेशकों पर पड़ेगा।
अब तक मिलने वाला फॉर्म 16 खत्म किया जा रहा है और उसकी जगह फॉर्म 130 लागू होगा।
नियोक्ता कर्मचारियों को फॉर्म 130 जारी करेंगे
पेंशनभोगियों को बैंक यह फॉर्म देंगे
इसमें तीन भाग होंगे – A, B और C
Part A: नियोक्ता और कर्मचारी की बेसिक जानकारी
Part B: बैंक क्रेडिट और TDS की जानकारी
Part C: वेतन, टैक्स, छूट आदि का पूरा विवरण
फॉर्म 130 हर साल 15 जून तक जारी होगा। गलती होने पर सुधार के लिए फॉर्म 138 भरना होगा।
क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन पर अब और सख्ती होगी:
एक्सचेंज को TDS काटना अनिवार्य
ITR में पूरी जानकारी देना जरूरी
नियम न मानने पर जुर्माना
गोल्ड लोन के नियम बदले
भारतीय रिजर्व बैंक के नए नियम लागू:
2.5 लाख तक के लोन पर LTV 75% से बढ़कर 85%
कम सोना गिरवी रखकर ज्यादा लोन मिलेगा
लोन चुकाने के 7 दिन के भीतर सोना लौटाना होगा
देरी पर बैंक को रोज ₹5000 जुर्माना
ब्याज आय पर TDS नियम
बैंक/पोस्ट ऑफिस जमा पर 50,000 रुपये से ज्यादा ब्याज पर TDS
वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीमा 1 लाख रुपये
ATM और UPI से जुड़े बदलाव
एचडीएफसी बैंक:
ATM से UPI निकासी मुफ्त ट्रांजैक्शन में शामिल
मेट्रो: 3 फ्री ट्रांजैक्शन
नॉन-मेट्रो: 5 फ्री
पंजाब नेशनल बैंक:
कुछ डेबिट कार्ड पर रोजाना 50,000 रुपये तक निकासी सीमा
नया PAN बनवाना हुआ आसान
सिर्फ आधार से PAN बन सकेगा
DOB वेरिफिकेशन के लिए 10वीं सर्टिफिकेट या पासपोर्ट जरूरी
FASTag महंगा हुआ
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI):
सालाना FASTag पास ₹3000 से बढ़कर ₹3075
रेलवे टिकट नियम में बदलाव
कंफर्म टिकट पर रिफंड सिर्फ ट्रेन से 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर
इसके बाद कोई रिफंड नहीं
1 अप्रैल से लागू होने वाले ये बदलाव टैक्स सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाने, डिजिटल ट्रैकिंग बढ़ाने और ग्राहकों के हितों को सुरक्षित करने की दिशा में उठाए गए कदम हैं। आम लोगों को इन नए नियमों के अनुसार अपनी वित्तीय योजना अपडेट करने की जरूरत होगी।













