प्रदेश में सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग से प्रदेशभर की स्थिति की समीक्षा कर सभी जिलों और संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) में बैठक कर मौसम, सड़क संपर्क, नदियों के जलस्तर, राहत एवं बचाव संसाधनों तथा विभागीय तैयारियों की समीक्षा की।
20 जुलाई के लिए मौसम अलर्ट
🔴 रेड अलर्ट
देहरादून
टिहरी गढ़वाल
हरिद्वार
🟠 ऑरेंज अलर्ट
उत्तरकाशी
नैनीताल
चम्पावत
पौड़ी गढ़वाल
ऊधम सिंह नगर
🟡 येलो अलर्ट
रुद्रप्रयाग
चमोली
अल्मोड़ा
बागेश्वर
पिथौरागढ़
संभावित खतरे
अत्यधिक से बहुत भारी वर्षा
भूस्खलन
जलभराव
अचानक बाढ़
नदी-नालों के जलस्तर में तेज वृद्धि
प्रशासन को दिए गए प्रमुख निर्देश
जिला और तहसील स्तर के आपदा नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रखें।
एसडीआरएफ और राहत-बचाव दलों को तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रखें।
नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें।
जोखिम वाले क्षेत्रों के लोगों को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें।
निर्माण स्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और जरूरत पड़ने पर कार्य रोकें।
पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, बीआरओ सहित सभी एजेंसियां प्रमुख सड़कों को चालू रखने के लिए मशीनें और मानवबल पहले से तैनात रखें।
बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, पुलिस, संचार और अन्य आवश्यक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करें।
प्रदेशवासियों के लिए सलाह
खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।
नदी-नालों, गाड़-गदेरों, जलभराव और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अलर्ट का पालन करें।
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करें।














