देवभूमि उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 22 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से 3 मई 2026 तक कुल 6,62,978 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।
हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ धाम में 3 मई को 23,784 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके साथ ही यहां कुल श्रद्धालुओं की संख्या 3,08,085 पहुंच गई है, जो यात्रा की तेज रफ्तार को दर्शाती है।
बदरीनाथ धाम में 17,037 श्रद्धालुओं ने एक दिन में दर्शन किए। अब तक यहां कुल 1,59,466 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
यमुनोत्री और गंगोत्री में बढ़ती आस्था
यमुनोत्री धाम में 8,669 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर कुल संख्या 98,234 तक पहुंचाई।
वहीं गंगोत्री धाम में 8,310 श्रद्धालुओं के साथ कुल संख्या 97,193 हो गई है।
दोनों धामों को मिलाकर 1,95,427 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
यात्रा के दौरान प्रशासन ने पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास, स्वच्छता और यातायात की व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। साथ ही दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
आपात स्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें हाई अलर्ट पर तैनात हैं।
श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए इस साल चारधाम यात्रा नए रिकॉर्ड बना सकती है। प्रशासन भी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
















