देहरादून। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत एवं फसलों की उपज लगाने हेतु तहसील देहरादून के राजस्व ग्राम नकरौंदा में मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह ने काश्तकार के खेत में जाकर धान की फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। जिसमें 43.30 वर्गमीटर त्रिभुजाकार प्लाट में 21.10 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई । इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह द्वारा राजस्व ग्राम आरकेडिया ग्रान्ट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपज 15.24 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। जबकि उप जिलाधिकारी हरिगिरी द्वारा राजस्व ग्राम केदारावाला में फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। जिसमें फसल धान की उपज 20.100 किलोग्राम प्राप्त हुई, फसल कटाई प्रयोगों का सम्पादन क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा करवाया गया।
Comments Off on मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने 28 से 30 मार्च तक रामनगर में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु पन्तनगर एयरपोर्ट पहुॅचकर बैठक ली
Comments Off on मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई