ताजा खबरें >- :
महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मी सीधे नपेंगे : डीजीपी अभिनव कुमार

महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मी सीधे नपेंगे : डीजीपी अभिनव कुमार

देहरादून।

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं से दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यों में किसी भी पुलिस कर्मी की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक ने समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि महिला सुरक्षा उत्तराखण्ड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। पुलिस कार्मिकों द्वारा महिलाओं से दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यों में पुलिस बल की संलिप्तता यदि परिलक्षित होती है तो इन घटनाओं से जहाँ एक ओर सम्पूर्ण पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है वहीं दूसरी ओर जनसामान्य / महिलाओं में प्रतिकूल संदेश प्रसारित होता है, जिससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में पुलिस कार्मिकों द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के साथ दुर्व्यवहार अथवा अनैतिक कार्यो में संलिप्तता परिलक्षित होने पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Related Posts