Advertisement

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी राजीव नयन गिरफ्तार

मेरठ – उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने बुधवार को मुख्य आरोपी राजीव नयन को गिरफ्तार कर लिया है। राजीव नयन मिश्रा पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्रा प्रयागराज के थाना मेजा ग्राम अमोरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह भरतनगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था। अभियुक्त राजीव थाना कंकरखेड़ा मेरठ के केस क्राइम 166/24 अन्तर्गत धारा 420/467/468/471/120B IPC 2/3/7/8/9 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में वांछित चल रहा था।