देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा एवं समस्त आयामों के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रचार प्रसार एवं रेस्क्यू मोबाइल वैनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन राज्य के जनपदों में गांव-गांव जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों से सम्बन्धित संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर उन योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिला, किशोरियों व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कटिबद्ध है तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की यह पहल सराहनीय है।इस दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव प्रशांत कुमार आर्य, उप निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, राज्य परियोजना निदेशक सुश्री आरती बलोदी, सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
Comments Off on राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस वर्ष दिनांक 03 से 05 मार्च तक राजभवन में प्रारम्भ हो रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव की जानकारी दी।
Comments Off on बाजपुर, अवैध सम्बंधो को बनाए रखने से मना करने पर नूर हसन ने काटा सावित्री का गला, क्या दिल्ली की साक्षी जैसा है बाजपुर का सावित्री मर्डर केस
Comments Off on मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से अतिरिक्त बिजली देने का अनुरोध किया था जिस पर सोमवार को ऊर्जा मंत्री से सहमति दे दी