देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के मूल मन्त्र को आत्मसात करते हुए जनसेवा के भाव से निरंतर कार्य कर रही है।प्रदेश में भ्रमण के दौरान जनता से लगातार सरकार के कार्यों का फीडबैक भी ले रहा हूं, जनआकांक्षाओं के अनुरुप हम प्रदेशहित में कार्य करने के लिए संकल्पित हैं।
Comments Off on मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखण्ड विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करने आए Mahadevi Institute of Technology (MIT) की छात्राओं ने विधानसभा में भेंट की।