प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने उन दावों का खंडन किया है, जिनमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का प्रश्नपत्र लीक होने की बात कही जा रही थी।
PIB फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित की जा रही यह खबर पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है। संस्था ने अभ्यर्थियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें।
PIB ने कहा कि गलत एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वाले संदेशों से सावधान रहें तथा परीक्षा से संबंधित किसी भी सूचना के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों और विश्वसनीय माध्यमों पर ही भरोसा करें।
फैक्ट चेक इकाई ने नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक सोशल मीडिया का उपयोग करने और अफवाहों के प्रसार को रोकने में सहयोग करने का भी आग्रह किया है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध सूचना की सत्यता जांचने के लिए आधिकारिक फैक्ट चेक प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की सलाह दी गई है।











