राहुल गांधी ने कहा, सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को करेंगे खत्म

बिगड़े मौसम के कारण भले ही राहुल गांधी अल्मोड़ा व पौड़ी के विशाल जनसमूह से रूबरू नहीं हो पाए लेकिन वीडियो व ऑडियो कॉल के जरिये जन समूह, कार्यकर्ता व पूर्व सैनिकों तक अपना सन्देश अवश्य पहुंचा गए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा,रक्षा,कृषि,डेटा लघु व मध्यम उद्योग के अमेरिका के हवाले कर दिए गए हैं।इससे देश के सामने आर्थिक के संकट आने वाला है।

राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से भी वीडियो कॉल पर बात की। न्याय की जंग में खड़े होने का भरोसा दिया। दो मिनट से अधिक समय की वीडियो काल में राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता को दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया।

पौड़ी में पूर्व सैनिकों को किया सम्बोधित

खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा के बाद पौड़ी नहीं पहुंच पाने के कारण राहुल गांधी ने पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में वीडियो कॉल से संबोधित किया। लगभग 24 मिनट के सम्बोधन में उत्तराखण्ड के गौरवशाली इतिहास को सलाम करते हुए अग्निवीर योजना की कमियां गिनाई।

ल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब

राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने पर वे अग्निवीर योजना को समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि एक अलिखित समझौते के तहत फौजी व उनका परिवार राष्ट्र हित में अपना सर्वस्व न्योछावर करता है। राष्ट्र फौजी परिवार को पूर्ण सुरक्षा देता है। लेकिन अग्निवीर योजना के तहत परिवार को चार साल के बाद कोई सुरक्षा नहीं मिलती।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है। भारत को किस देश से तेल,ईंधन खरीदने के लिए अमेरिका के आदेश का पालन करना पड़ेगा।

पौड़ी की जनता जय जवान-जय किसान के नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी ने कृषि क्षेत्र को कमजोर कर दिया।
राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के अडानी व अन्य अरबपतियों के साथ पारस्परिक सम्बंध है। यूएस डील के बाद अडानी के केस खत्म किये गए। पीएम मोदी ने ऊर्जा,रक्षा,कृषि,डेटा लघु व मध्यम उद्योग के मुद्दे अमेरिका के हवाले कर दिया।

यूएस डील के बाद देश के किसान को भारी नुकसान हो गया। यूएस डील के बाद भारत अमेरिका के किसान का 9.5 लाख करोड़ का माल खरीदेगा। इससे अमेरिका का टैक्स कम होगा और हमारा टैक्स बढ़ जाएगा।