नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ में हर नए एपिसोड के साथ ड्रामा बढ़ता जा रहा है। शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आईं शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद घर का माहौल और गर्म हो गया है। अब उनका तीखा विवाद कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी के साथ देखने को मिला।
प्रोमो में पहले आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच एक्सेस कार्ड को लेकर बहस होती है। इस कार्ड की मदद से श्रेया, आकांक्षा के खाने पर नियंत्रण रख सकती हैं। जब आकांक्षा खाना ऑर्डर करने की कोशिश करती हैं तो श्रेया उन्हें रोक देती हैं, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ जाती है।
बहस के दौरान श्रेया आकांक्षा को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि दोबारा छुआ तो थप्पड़ मार देंगी। जवाब में आकांक्षा भी पलटवार करते हुए कहती हैं कि अगर बात आगे बढ़ी तो वह उनका पूरा खेल बिगाड़ देंगी। मामला बढ़ता देख अन्य कंटेस्टेंट बीच-बचाव करते हैं।
इसके बाद आकांक्षा की बहस शिल्पा शिंदे से हो जाती है। इस दौरान उन्होंने शिल्पा की Bigg Boss 11 में मिली जीत पर तंज कसते हुए कहा, “पिछले शो में रोटियां बनाते-बनाते शो जीते थे, यहां रोटियां बनाने का कोई सिस्टम नहीं है मैडम।”
स्थिति को शांत कराने के लिए हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी आगे आते हैं। वे आकांक्षा को समझाते हैं कि शिल्पा एक सीनियर कलाकार हैं, लेकिन आकांक्षा इस बात को नकारते हुए कहती हैं, “भाड़ में जाए सीनियरिटी।” इस दौरान योगेश रावत भी आकांक्षा का समर्थन करते नजर आते हैं।
शो का यह नया विवाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है और दर्शक आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।














