देहरादून, 5 जुलाई:
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) और सांसद K. C. Venugopal 9 जुलाई 2026 को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस संगठन की विभिन्न समितियों, वरिष्ठ नेताओं और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन Rajeev Maharshi ने बताया कि श्री वेणुगोपाल 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केंद्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) के सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और सीडब्ल्यूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों के साथ बैठक होगी।
शाम 4 बजे जिला और महानगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि शाम 6 बजे पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
10 जुलाई को श्री वेणुगोपाल सुबह 10 बजे से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे और फिर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि इस दौरे के दौरान होने वाली बैठकों में संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और पार्टी की गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।












