रुद्रप्रयाग। जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ऊखीमठ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 14 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 जून 2026 को थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14 बोतल ‘Solmat Black Special Whisky’ शराब बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्त की पहचान गोपाल जाट (52 वर्ष), पुत्र नानूराम जाट, निवासी जिला भीलवाड़ा, राजस्थान तथा वर्तमान निवासी मनसूना, ऊखीमठ के रूप में हुई। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा बरामद शराब को सील कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
- उपनिरीक्षक पूजा रावत
- आरक्षी राकेश कुमार
- आरक्षी अंकित
जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।












