देहरादून। Pushkar Singh Dhami ने शनिवार को सीबीएसई 12वीं परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी की छात्रा Arina Raghuvanshi से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अरीना रघुवंशी की उपलब्धि को पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अरीना ने अपनी मेहनत से यह साबित किया है कि समर्पण और निरंतर प्रयास से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अरीना रघुवंशी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां समय-समय पर शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने अरीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
















