India Meteorological Department यानी आईएमडी ने देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर भारत सहित दक्षिण और उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल बन रही हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और Andaman and Nicobar Islands के कुछ हिस्सों में लगभग 16 मई 2026 के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक समुद्र से आने वाली नमी वाली हवाएं तेज हो रही हैं, जिससे बादल बनने की प्रक्रिया बढ़ेगी और कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान Tamil Nadu, Puducherry, कराईकल, Kerala, माहे और दक्षिण कर्नाटक में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी मौसम बदलने वाला है।
आईएमडी के अनुसार Punjab, Haryana, Chandigarh, Rajasthan और Uttar Pradesh के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम करवट लेने वाला है। Himachal Pradesh और Uttarakhand में गुरुवार को कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वहीं Jammu and Kashmir, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 मई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि बारिश के बीच देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में बने हुए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
















