पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बारिक ने कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने पार्टी का दामन थामा।
बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली हार के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दूरी बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब तीन पूर्व राज्यसभा सांसदों का भाजपा में शामिल होना ममता बनर्जी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा इन नेताओं को अपना उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।














