दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को अभिनेता राकेश बेदी से अपने कार्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में मुख्यमंत्री कार्यालय की एक प्रीमियम कुर्सी ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा, जिसे लेकर ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रेड ऑक’ ब्रांड की इस कुर्सी की कीमत लगभग ₹66,000 से ₹82,600 के बीच बताई जा रही है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक मसाज फीचर, रिक्लाइनिंग सेटिंग्स और ऑटोमेटिक फुटरेस्ट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं, जिसके चलते यह चर्चा का विषय बनी हुई है।
₹82,000 कीमत वाली कुर्सी पर नज़र आई दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तस्वीर की हो रही चर्चा














