रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद के सभी 16 परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक एवं कड़े प्रबंध किए गए।
परीक्षा के सफल संचालन हेतु समस्त पुलिस बल को पूर्व में ब्रीफ कर ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही नोडल एवं जोनल पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्यों, परीक्षा केन्द्र प्रभारियों (व्यवस्थापकों), आयोग के प्रतिनिधियों एवं सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए सभी पुलिस कर्मियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की सतर्कता एवं समन्वित व्यवस्था के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।












