देहरादून – केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड के लिए 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की स्वीकृति दे दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के सिंह का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के लिए 300MW अतिरिक्त बिजली का कोटा यथावत जारी रखने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। साथ ही फोन पर बात कर आग्रह भी किया था। इसी क्रम में केन्द्रीय सरकार ने 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की स्वीकृति दे दी है।
Comments Off on प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार के बजट को सरल शब्दों में आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।