देहरादून। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बिष्ट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट कांग्रेस के अनुभवी, कर्मठ और जनप्रिय नेता थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी, उत्तराखण्ड और पूरे राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड तक जनहित के मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाया तथा मंत्री के रूप में राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से प्रारंभ हुआ उनका राजनीतिक सफर संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उनके अनुभवी नेतृत्व और मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी ने अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनका रिक्त स्थान भर पाना संभव नहीं है और वे सदैव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किया तथा कांग्रेस पार्टी का ध्वज चढ़ाकर समस्त कांग्रेस परिवार की ओर से श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सुजाता पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, मंजू त्रिपाठी, राजीव कुमार, आशीष नौटियाल, उपेन्द्र थापली, यशपाल चौहान, कविन्द्र इष्टवाल, पिया थापा, अखिलेश उनियाल, अमरदेव गोनियाल, पूनम कंडारी, विरेन्द्र पंवार, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, कमल सिंह रावत, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, लाखीराम बिजलवाण, करतार नेगी, विकास नेगी टिचकुले, मदन कोहली, शरीफ बेग, हुकम सिंह कठैत, निधि नेगी, नितिन बिष्ट, अजय रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











