ताजा खबरें >- :
मुख्यमंत्री धामी ने हरकी पौड़ी से अयोध्या के लिए संतों की कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री धामी ने हरकी पौड़ी से अयोध्या के लिए संतों की कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरकी पौड़ी से अयोध्या के लिए संतों की कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गंगा पूजन के समय हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है जिसमें पूरा देश राम मय हो गया है। यह यात्रा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है जो कि गंगोत्री, यमुनोत्री समेत बागेश्वर की सरयू नदी का जल लेकर अयोध्या जाएगी। अपने अलग-अलग पड़ाव से होते हुए यह यात्रा 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी।
Related Posts