ताजा खबरें >- :
दयारा बुग्याल में कल खेली जाएगी दही व मक्खन से होली, जानें क्यों मनाया जाता है

दयारा बुग्याल में कल खेली जाएगी दही व मक्खन से होली, जानें क्यों मनाया जाता है

रंगों की त्यौहार यानी की होली का त्यौहार के बारे में तो सभी जानते हैं और बड़ी ही धूमधाम से इसे मनाते भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड में मक्खन और दही की होली भी मनाई जाती हैं। आइए जानते हैं क्यों और कैसे मनाया जाता है इसे ?

दयारा बुग्याल में कल खेली जाएगी मक्खन से होली
उत्तराखंड के बुग्याल यूं तो अपनी खूबसूरती और मखमली घास के मैदानों के कारण मशहूर हैं। लेकिन एक और खास उत्सव यहां मनाया जाता है जिसके कारण ये देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी प्रसिद्ध है।

यहां हर साल मक्खन की होली जिसे बटर फेस्टिवल भी कहा जाता है खेली जाती। इस साल 17 अगस्त को इसे मनाया जाएगा। इस उत्सव को मनाने के लिए देशभर के साथ ही विदेशों से भी लोग यहां आते हैं।

 

अढ़ूड़ी त्यौहार को उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में मनाया जाता है। इस त्यौहार में मक्खन, दही और छांछ से होली खेली जाती है। इस त्यौहार में महाराष्ट्र की तरह दही हांडी भी फोड़ी जाती है और मथुरा और वृंदावन की तरह दही की होली भी खेली जाती है। इस त्यौहार का आयोजन रैथल गांव के ग्रामीण प्रतिवर्ष भाद्रपद की संक्रांति को दायरा बुग्याल में करते हैं।

Related Posts