ताजा खबरें >- :
भारतीय पार्टी ने उत्तराखंड में  एक विशेष “गांव चलो अभियान शुरू किया

भारतीय पार्टी ने उत्तराखंड में  एक विशेष “गांव चलो अभियान शुरू किया

भारतीय पार्टी ने उत्तराखंड में  एक विशेष “गांव चलो अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत प्रदेश  के जनप्रिय युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कई बूथों पर जाकर जनता के साथ संपर्क साधा और कई योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया।

वहीं उन्होंने थारू तिसौर बूथ संख्या 93 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, साथ ही यहां जिला पंचायत सदस्य उदय राणा जी के आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा द्वारा दी जा रही योजनाओं एवं सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सौरभ बहुगुणा ने रविवार को थारू तिसौर बूथ संख्या 93 में मां वैष्णो देवी जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर वहां चल रहे मरम्मत एवं नए कार्यों का निरीक्षण भी किया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय थारू तिसौर में आम का पौधा लगाया और आम जनमानस से पेड़ पौधे लगाने का आग्रह किया। इसके अलावा दीवार लेखन का अभियान चलाया और बूथ के लाभार्थियों से संपर्क साधा। इस दौरान उन्होंने एन.जी.ओ. स्वयं सहायता समूह, आंगनवाड़ी,आशा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया। इसके बाद वरिष्ठ/प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

सोमवार को भी यही क्रम जारी रखते हुए सौरभ बहुगुणा ने आर्थिक सहायता हेतु विभिन्न आमजनों को चेक वितरित किए। उन्होंने बूथ/ग्राम के मन्दिर/शहीद स्मारक /अमृत सरोवर में स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाए तथा मठ, मन्दिर, आश्रम के प्रमुखों/पुजारियों से मुलाकात की।

इसके अलावा उन्होंने पंचायत, स्थानीय निकाय एवं सहकारिता के संबंध में चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भेंट की और नव मतदाताओं के साथ बैठक की। साथ ही दूसरे दल के प्रमुख कार्यकर्ताओं को पार्टी ज्वाइन कराने का कार्य भी किया गया।

Related Posts