देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई प्रोफाइल ड्रग नेटवर्क से जुड़े कोबरा गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत की 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, बरामद कोकीन दिल्ली से देहरादून लाई गई थी और इसे शहर की हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की तैयारी थी। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार विदेशी नागरिक कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं, जो अपने देश से आने-जाने के दौरान दिल्ली से कोकीन लाकर देहरादून में इसकी सप्लाई करते थे।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी कोबरा गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में कोकीन बरामद की जा चुकी है।
फिलहाल पुलिस पूरे ड्रग नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और इस कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी है। देहरादून पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।
एंकर इंट्रो:
“देहरादून में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोबरा गैंग से जुड़े तीन तस्कर गिरफ्तार, जिनमें दो विदेशी नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये की कोकीन बरामद की है। आखिर कैसे दिल्ली से देहरादून पहुंच रही थी कोकीन और कौन हैं इसके पीछे के मास्टरमाइंड, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।”











