पद्मश्री से पहले पीएम मोदी को दंडवत प्रणाम’, सम्मान-संस्कार ने जीता देश का दिल, कौन हैं ये मार्शल आर्ट गुरु?

पुडुचेरी के प्रसिद्ध सिलंबम गुरु के. पजानिवेल को प्राचीन तमिल मार्शल आर्ट सिलंबम के संरक्षण, प्रचार और वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्हें पारंपरिक खेल और मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान प्रदान किया।

पुरस्कार ग्रहण करने से पहले के. पजानिवेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दंडवत प्रणाम किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

30 जनवरी 1973 को पुडुचेरी के पूरनंकुप्पम में जन्मे पजानिवेल ने मास्टर राजाराम के मार्गदर्शन में सिलंबम की शुरुआत की थी। कई दशकों के अपने सफर में उन्होंने भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस प्राचीन तमिल मार्शल आर्ट की पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।