Advertisement

अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र में डीएवी (पीजी) कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी (सत्यम शिवम छात्र संगठन) की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 11 अप्रैल 2026 को कॉलेज परिसर में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंच से अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

इस शिकायत के आधार पर थाना डालनवाला में संबंधित गायक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।