ताजा खबरें >- :
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

हरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है।मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। रिपोर्ट का अध्ययन व परीक्षण चल रहा है। जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा।

Related Posts