ताजा खबरें >- :
जया वर्मा सिन्हा भारतीय रेलवे बोर्ड की चेयरमैन बनने पर बनी भारत की सभी महिलाओं की प्रेरणा

जया वर्मा सिन्हा भारतीय रेलवे बोर्ड की चेयरमैन बनने पर बनी भारत की सभी महिलाओं की प्रेरणा

उन्नाव – जया वर्मा सिन्हा भारतीय रेलवे बोर्ड की चेयरमैन बनने पर देश भर की महिलाओं में हर्ष का माहौल।

– अभी पिछले कुछ महीने पहले चंद्रयान 3 मिशन लॉन्च किया गया था उसको भी लीड एक महिला ने ही किया था।
– इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश की साहित्यकारों एवं चंद्र शेखर आज़ाद जैसे अमर बलिदानी की भूमि उन्नाव में महिलाओं ने आज एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
उन्नाव 3 सितम्बर। (पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी सरस्वती सैनी )

जया वर्मा सिन्हा इण्डियन रेलवे बोर्ड की चेयरमैन नियुक्त हुई तो आज उन्नाव शहर, व ग्रामीण अंचल की सभी महिलाओं ने अपनी खुशी प्रकट करते हुए हर्ष का मौहाल दर्शाया। विचार गोष्ठी का संचालन खुशी सैनी ने किया। खुशी सैनी ने कहा की आज भारत महिलाएं हर छेत्र में अपना दम ख़म दिखा रही हैँ ।

अंकिता सैनी ने कहा कि भारत की पहली महिला जया वर्मा सिन्हा ने अपनी कड़ी मेहनत से भारतीय रेलवे बोर्ड की चेयरमैन बनी भारत की सभी महिलाओं की वह प्रेरणा हैँ । भारत सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के सशक्त प्रयास कर रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

जया वर्मा सिन्हा को भारतीय रेलवे बोर्ड दस लाख से ज्यादा लोगों के रोजगार देने वाली संस्था का प्रमुख बनाया गया है यह बड़े ही हर्ष की बात है। इस अवसर रेनू सरोज ने कहा कि जबसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी देश में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। भारत सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए नई नई योजनाओं का संचालन किया हैl भारत सरकार के सहयोग से आज महिलाएं उच्च पदों पर कार्य कर रही है। आज भारत वर्ष की महिलाओं के लिए गौरव और हर्ष की बात है। भारत की महिलाएं आगे बढ़ रही हैँ ।

Related Posts