भाजपा अध्यक्ष का युवा संवाद:युवाओं को पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ना

अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आज भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का देहरादून में आयोजित कार्यक्रमों में विशेष रूप से युवाओं से संवाद सीधे तौर पर ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य से जुड़ा है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को पार्टी की मुख्य विचारधारा से जोड़ना है

युवा संवाद के जरिए भाजपा राज्य में नए मतदाताओ को अपने पाले में करने और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की यूथ ब्रिगेड को तैयार करने कि कोशिश कर रही है।

प्रदेश की राजनीति में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए पार्टी का पूरा जोर नए मतदाताओं को लुभाना है. संवाद के जरिए पार्टी उनकी आकांक्षाओं, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सीधा संदेश देना चाहती है. इसी के साथ संवाद का मुख्य केंद्र विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका तय करना था, जिससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण और राज्य के विकास को लेकर एक सकारात्मक राजनीतिक संदेश जाए।

आज का युवा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है. युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करके भाजपा जमीनी स्तर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी डिजिटल पकड़ को और मजबूत करना चाहती है. दरअसल, इस प्रकार के सम्मेलनों के जरिए पार्टी का लक्ष्य युवा मोर्चा को और अधिक सक्रिय करना है. युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी के भविष्य के नेताओं के रूप में तैयार किया जा रहा है ताकि बूथ स्तर तक संगठन को ऊर्जा मिलती रहे।

इस तरह के संवाद दूरगामी सोच को दर्शाती है. बेरोजगारी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विपक्ष को घेरने के बजाय, भाजपा युवाओं को सीधे शासन की योजनाओं और ‘आत्मनिर्भर भारत’ से जोड़कर एक आक्रामक सकारात्मक राजनीतिक नैरेटिव सेट करना चाह रही है. यह आयोजन स्पष्ट करता है कि भाजपा आगामी चुनावों में युवाओं को पार्टी के मुख्य स्तंभ के रूप में उपयोग करने की ठोस रणनीति पर काम कर रही है।