देहरादून – प्रदेश भाजपा को अपना नया अध्यक्ष नवंबर महीने में मिलेगा। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी ने सांगठनिक चुनाव की रूपरेखा तैयार कर ली है। देहरादून में हुई विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर मुहर लगी। सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू होगी जो दिसंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के साथ संपन्न होगी। प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की कमान अभी सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में ही रहेगी। भट्ट राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उनके निर्वाचन के बाद से ही पार्टी के भीतर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं गरम हैं। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कुछ नामों की भी चर्चा होती रही है। लेकिन काफी हद तक साफ हो गया है कि नवंबर महीने तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक संगठन की बागडोर महेंद्र भट्ट ही संभालेंगे।
Comments Off on उत्तराखण्ड प्राकृतिक दृष्टि से बहुत ही सम्पन्न राज्य है। खूबसूरत पहाड़, दुनिया का वाटर टॉवर कहे जाने वाले बर्फीले पर्वत और नदियां हैं : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु
Comments Off on भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस द्वारा बजट सत्र के विरोध में गैरसेण में छद्म सत्र चलाने की घोषणा को करारा उसका दोहरा चरित्र