Advertisement

चमोली जिले के छह बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय बाल विज्ञान महोत्सव के लिए चयनित

पोखरी (चमोली)/गौचर। चमोली जिले के छह बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान महोत्सव के लिए हुआ है। सभी बाल वैज्ञानिक विभिन्न वर्गों से चयनित हुए हैं। हल्द्वानी में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव का आयोजन खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, नैनीताल में 19 से 21 नवंबर तक किया गया था।

जीजीआईसी पोखरी में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता गंभीर सिंह ने बताया कि इस महोत्सव में चमोली जिले से 36 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया, जबकि सभी जिलों को मिलाकर कुल 468 प्रतिभागी शामिल हुए। इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘विकसित भारत के लिए STEM’ रखा गया था।

बेहतर मॉडलों के आधार पर चमोली जिले से छह विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है।
जूनियर वर्ग के चयनित प्रतिभागी:

  • निधि, जीआईसी जोलाकोट, थराली

  • आर्यन नेगी, रा.उ.मा.वि. थैंग, ज्योतिर्मठ

  • अनुज कुमार, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गैरसैंण

सीनियर वर्ग के चयनित प्रतिभागी:

  • नितिन सिंह, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गैरसैंण

  • कृष्णकांत, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गैरसैंण

  • प्रांजल कंडारी, रा.इं.का. कुलसारी, थराली

मुख्य शिक्षाधिकारी चमोली श्रीकांत पुरोहित ने सभी चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।