ताजा खबरें >- :
जिला कारागार से दो कैदी फरार, जेल प्रशासन मैं मचा हड़कंप

जिला कारागार से दो कैदी फरार, जेल प्रशासन मैं मचा हड़कंप

 हरिद्वार।

जिला कारागार से दो कैदियों के भागने से हड़कंप मच गया है। फरार हुआ कैदी पंकज रुड़की और राजकुमार गोंडा उत्तर प्रदेश का निवासी हैं। कैदी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था और राजकुमार विचाराधीन कैदी है। दोनों के फरार होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण सामग्री में वहां सीढियां भी लगी हुई थी। मौके का फायदा उठाकर दोनों ने सीढियां लगाई और दोनों कैदी फरार हो गए। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन मैं हड़कंप मच गया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि वो छुट्टी पर थे। जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका फायदा इन दोनों कैदियों ने उठाया और जेल से फरार हो गए। फिलहाल मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं और किसकी लापरवाही है इसकी जांच चल रही है।

Related Posts