ताजा खबरें >- :

इस वर्ष विशेष पोस्टल कवर के लिए ‘‘जटामांसी’’ का किया गया चयन

देहरादून। सोमवार को राजभवन में वसंतोत्सव-2025 का ‘कर्टेन रेजर’ आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस वर्ष 07 मार्च से राजभवन में शुरू हो रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विशेष पोस्टल कवर के लिए ‘‘जटामांसी’’ का चयन किया गया है।
Complete Reading

7 मार्च से शुरू होगे होलाष्टक, 13 मार्च को होगा समापन

देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया की होलाष्टक, फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर फाल्गुन पूर्णिमा (होली) तक के आठ दिनों को कहते हैं। इन दिनों को अशुभ माना जाता है इसलिए विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन आदि शुभ कार्य वर्जित होते हैं। पंचांग के अनुसार इस वर्ष 2025 में होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च,
Complete Reading

उपनल कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु अनुग्रह राशि बढ़ाने पर कैबिनेट मंत्री का किया आभार व्यक्त

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के संयोजक विनोद गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उपनल कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु पर दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि को एक लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने के निर्णय पर
Complete Reading

मुख्यमंत्री ने ली सर्च एवं रेस्क्यू अभियान का अपडेट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर चमोली में हुई आपदा के सर्च एवं रेस्क्यू अभियान का अपडेट लिया। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर सर्च और रेस्क्यू अभियान कर रहे अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेस्क्यू किए गए सकुशल 46 लोगों को समुचित चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर करें।
Complete Reading

मुख्यमंत्री की “ड्रग फ्री उत्तराखण्ड“ मुहिम का दिख रहा असर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “ड्रग फ्री उत्तराखण्ड“ की मुहिम का लगातार असर दिख रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने पिछले दो माह में 591 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 24.25 करोड़ कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। उत्तराखंड प्रदेश के
Complete Reading

योग हमारे राष्ट्रवाद व आत्मा के विश्वास का प्रतीक : सुबोध उनियाल

ऋषिकेश। मुनि की रेती (ऋषिकेश) में एक से सात मार्च तक आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आज शुभारंभ हो गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि योग महोत्सव योग साधकों को एक मंच देने का काम करता है। योग हमारे राष्ट्रवाद व आत्मा
Complete Reading

मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं करते हैं ।ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में
Complete Reading

हनोल’ सिर्फ टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं, हमारी आस्था संस्कृति का प्रतीत

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि हनोल सिर्फ टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं, हमारी आस्था संस्कृति का प्रतीक है। आज यहां जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र के हनोल में महासू देवता के धाम को सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा। इसके लिए आईएनआई डिजाइन कंपनी के माध्यम से टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान तैयार
Complete Reading

मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं करते हैं ।ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में
Complete Reading

रक्षा मंत्री ने जारी किया द्विवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ का पहला संस्करण

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की द्विवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के पहले संस्करण का विमोचन किया। पत्रिका में सशस्त्र बलों के कर्मियों की वीरता, देशभक्ति और बलिदान पर कविताओं के साथ-साथ मंत्रालय के कर्मियों द्वारा उनके रैंकों की परवाह किए बिना लिखे गए सरकार की नीतियों
Complete Reading