ताजा खबरें >- :
समाज में बेहतर योगदान देंगे रिटायर्ड अधिकारी/कर्मचारी: डीजीपी अभिनव कुमार

समाज में बेहतर योगदान देंगे रिटायर्ड अधिकारी/कर्मचारी: डीजीपी अभिनव कुमार

देहरादून। पुलिस मुख्यालय में तैनात निरीक्षक अजय सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक ऋषिबल्लभ कोठियाल, अपर उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, एवं आरक्षी चालक दिनेश लाल को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस मुख्यालय सभागार में आयोजित समारोह में विदाई दी गई।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि फोर्स का व्यक्ति अनुशासित रहता है। सेवानिवृत्त होने के बाद समाज में योगदान देता है। उन्होंने सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपेक्षा की कि सामाजिक कार्यों में योगदान करेंगे।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने अजय सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक ऋषिबल्लभ कोठियाल, अपर उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, एवं आरक्षी चालक दिनेश लाल द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की सराहना की तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

अन्त में अजय सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक ऋषिबल्लभ कोठियाल, अपर उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, एवं आरक्षी चालक दिनेश लाल ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं कर्मठता के फलस्वरूप ही वह अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करने में सफल हो सके। पुलिस महानिदेशक ने अजय सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक ऋषिबल्लभ कोठियाल, अपर उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह एवं आरक्षी चालक दिनेश लाल को एक-एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। .समारोह में पुलिस महानिदेशक के अलावा अमित सिन्हा अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, दूरसंचार, वी मुरुगेशन अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी, एपी अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

अजय सिंह रावत: वर्ष 1983 को आरक्षी के पद पर जनपद-सहारनपुर में भर्ती हुए। आप वर्ष 2008 को उपनिरीक्षक एवं वर्ष 2020 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। अपने सेवाकाल के दौरान आप जनपद-सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, देहरादून एवं पुलिस मुख्यालय में नियुक्त रहे आप हॉकी एवं फुटबाल के अच्छे खिलाडी रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में SI AP एवं निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के दौरान आपने 2017 से 2021 तक प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक के कार्यों का सफल सम्पादन किया। आपकी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए आपको वर्ष 2017 में सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, वर्ष 2019 में मा0 केन्द्रीय गृह मंत्री अति उत्कृष्ट सेवा पदक, एवं वर्ष 2024 में उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

ऋषिबल्लभ कोठियाल: वर्ष 1983 को आरक्षी के पद पर जनपद-पौडी में भर्ती हुए। आप वर्ष 1998 को मुख्य आरक्षी एवं वर्ष 2022 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। अपने सेवाकाल के दौरान आप जनपद देहरादून, चमोली, सुरक्षा शाखा तथा टिहरी गढवाल एवं पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड में नियुक्त रहे। पुलिस मुख्यालय में आप यातायात निदेशालय, तथा उत्तराखण्ड पुलिस के केन्द्रीय वस्त्र भण्डार में नियुक्त रहे हैं। आपकी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए आपको वर्ष 2021 में केन्द्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं वर्ष 2024 में मा0 राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा के लिए पदक व तथा 2024 में ही पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

अर्जुन सिंह वर्ष 1983 को आरक्षी के पद पर जनपद-पौड़ी में भर्ती हुए। आप वर्ष 2017 को मुख्य आरक्षी एवं वर्ष 2022 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये। अपने सेवाकाल के दौरान आप जनपद देहरादून, चमोली, उत्तराकाशी, टिहरी गढवाल एवं पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड में नियुक्त रहे हैं। आपकी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए आपको वर्ष 2024 में सेवा के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

दिनेश लाल वर्ष 1984 को आरक्षी के पद पर जनपद-चमोली में भर्ती हुए। अपने सेवाकाल के दौरान आप 25 वीं वाहिनी रायबरेली, एसपीएफ मुरादाबाद, जीआरपी झांसी, जनपद देहरादून, सतर्कता मुख्यालय एवं पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड में नियुक्त रहे।

Related Posts