खटीमा, 17 अक्टूबर 2025:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के कल्याण व समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उन्होंने श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप मंदिर की घंटी भी बजाई।
मुख्यमंत्री के आने पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जमा हुए, जिन्होंने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक संस्कृति ही उसकी असली ताकत है और यह देवभूमि सभी के लिए आस्था का केंद्र है।
उन्होंने सरकार की ओर से सभी पवित्र स्थलों के संरक्षण और विकास का भरोसा भी दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, और अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।















