नई दिल्ली:
देश के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। IMD ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर भारत और दक्षिण भारत के लिए अलग-अलग मौसम अलर्ट जारी किए हैं।
उत्तर भारत:
उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
पहाड़ी राज्य:
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी, जिससे ठंड बढ़ गई है। रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम दर्रे में मोटी बर्फ जमा हो गई है। चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
दिल्ली:
राजधानी में AQI 202 दर्ज, जो खराब श्रेणी में है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 18°C के आसपास रहेगा।
उत्तर प्रदेश और बिहार:
मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन रात और सुबह ठंडक बढ़ेगी। तापमान 17°C–30°C के बीच रह सकता है।
दक्षिण भारत:
तमिलनाडु के सात जिलों – मयिलादुथुराई, पेरम्बलुर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, अरियालुर और तिरुचिरापल्ली – में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और ठंडी हवाओं का असर 10 नवंबर तक जारी रह सकता है।





