Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य और केंद्र योजनाओं के तहत विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए महत्वपूर्ण धनराशि स्वीकृत की है। इनमें जनपदों में बुनियादी ढांचे के निर्माण, पुल, मोटर मार्ग, बाजार, आवासीय परियोजनाओं और मुद्रणालय उपकरण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत प्रमुख परियोजनाएँ:

मिसिंग लिंक फंडिंग कार्यक्रम:

जनपद चमोली, गोपीनाथ मंदिर मार्ग का स्थानीय शैली में निर्माण: ₹ 9.79 करोड़।

पंचम राज्य वित्त आयोग:

नगर पंचायत, गूलरभोज क्षेत्रांतर्गत मछली बाजार में दुकानों का निर्माण: ₹ 54.37 लाख।

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0:

नगर निगम, कोटद्वार में लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृत ₹ 92.40 लाख के 40% केन्द्रांश: ₹ 33.26 लाख।

राज्य योजनाएँ:

  • जनपद चमोली, विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ: धौली नदी पर 120 मीटर स्पान पैदल झूला पुल निर्माण: ₹ 9.98 करोड़।
  • जनपद टिहरी गढ़वाल, विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी: थत्यूड-मराड मोटर मार्ग निर्माण: ₹ 3.34 करोड़।
  • जनपद अल्मोड़ा, विधानसभा क्षेत्र सल्ट: तल्ली चम्याड़ी से रणतखाल मोटर मार्ग अवशेष निर्माण: ₹ 5.64 करोड़।

अन्य परियोजनाएँ:

  • पुलिस लाइन रेसकोर्स, देहरादून: टाईप द्वितीय (ब्लॉक-बी) के 120 आवासों का निर्माण: ₹ 50.79 करोड़।
  • क्षेत्रीय सम्पर्क योजना, जनपद नैनीताल: भीमताल के नौकुचियाताल (सिलोटीपन्त) हैलीपैड में ऑफिस, यात्री विश्राम स्थल और सतह पेंटिंग कार्य: ₹ 24.68 लाख।
  • राजकीय मुद्रणालय, रुड़की: कलर्ड मल्टीफंग्शन मुद्रण मशीन, डिजीटल मुद्रण मशीन और डाक्यूमेंट डुप्लीकेटर मुद्रण मशीन की खरीद: ₹ 85.69 लाख।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी परियोजनाओं के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि इन कार्यों से सड़कों, पुलों, आवासीय सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों में सुधार होगा तथा जनता को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।