Advertisement

सड़क हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की मौत

काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। वही जीत की खुशियां मातम में बदल गई।

बताया जा रहा है कि बीते दिन क्षेत्र पंचायत का पति स्कूटी से क्षेत्र में घूम – घूम कर चुनाव में सहयोग करने पर लोगों का आभार व्यक्त कर रहा था। इसी बीच उसकी स्कूटी रपट गई, जिससे वो गंभीर चोटिल हो गया। आनन-फानन में घायल को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक गौलापार के दौलतपुर निवासी मृतक 57 वर्षीय दीवान सिंह की पत्नी गंगा बिष्ट हाल में हुए पंचायत चुनाव में बड़े अंतर से बीडीसी मेंबर का चुनाव जीती थी। पति दीवान सिंह चुनाव में दिए सहयोग के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त कर रहा था। परिवार वालों के अनुसार बीते दिन दीवान सिंह अपनी ई-स्कूटी से अपने पंचायत क्षेत्र में घूम रहा था। बीती सायं जैसे ही वे लोगों से मुलाकात करने के बाद सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था।

इस बीच किसी बच्चे को बचाने के चक्कर में स्कूटी रपट गई और जिससे दीवान सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आ गई। इसके बाद गंभीर हालत में दीवान सिंह को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।