मुख्यमंत्री ने कहा कि चार जुलाई को पद संभालने के बाद उन्होंने जनहित में 500 से अधिक निर्णय लिए। पहली कैबिनेट बैठक के बाद 24 हजार पदों पर नियुक्ति शुरू कराई। पुलिस विभाग में 1734 पदों पर भर्ती शुरू हुई है। कोरोना काल में परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों को समय दिया, साथ ही आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। आंगनबाड़ी, आशा, उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन भी बढ़ाई गई। स्वयं सहायता समूह के लिए 119 करोड़ रुपये का पैकज, वृद्धावस्था पेंशन 1400 रुपये की गई, जो अब पति और पत्नी दोनों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने विकासनगर में बस अड्डा और पार्किंग बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो भी घोषणाएं की जा रही हैं, उनका शासनादेश भी किया जा रहा। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे।केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया। कहा कि उत्तराखंड अध्यात्मिक, आस्था के साथ ही वीरता का केंद्र है। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड में विकास कार्य तेजी से हुए हैं। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास हो रह। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जसविंदर सिंह, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री अरुण मित्तल, नीरू देवी, रचिता ठाकुर, गौरव चावला, अनुज गुलेरिया आदि मौजूद रहे।