ताजा खबरें >- :
उत्तराखंड में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज ,मौसम विभाग द्वारा  पांच राज्यों में अलर्ट जारी

उत्तराखंड में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज ,मौसम विभाग द्वारा पांच राज्यों में अलर्ट जारी

उत्तराखंड मीडिया:  उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टिके लिए पांच पहाड़ी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में गुरुवार को जहां अधिकांश स्थानों पर धूप खिली थी। वहीं शुक्रवार से मौसम फिर से रंग बदलने लगा है। गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में सुबह से कहीं बादल और कहीं धुंध छाने लगी।

राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि स्थानीय कारकों के कारण उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम रुख में कुछ भी असामान्य नहीं है। तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि अगले चौबीस घंटे में प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है। इसके अलावा बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

Related Posts