Uttarakhand online news
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संगीत नाटक अकादमी की ओर से सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर नरेंद्र सिंह नेगी को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं लोक विधा के विकास के लिए समर्पित नरेंद्र सिंह नेगी को दिया जा रहा यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्तराखंड का भी सम्मान है। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नाम पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी की सूची में है। संगीत, नाटक, नृत्य, वादन एवं गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी की सूची जारी हो गई है। इसमें गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का नाम भी शामिल है। संगीत नाटक अकादमी हर साल देशभर से 44 लोगों का नाम इस सूची में शामिल करती है। मंगलवार को जारी की गई सूची वर्ष 2018 में देशभर से चयनित कलाकारों की है। यह पुरस्कार राष्ट्रिपति के हाथों दिया जाता है।
सम्मान के लिए चुने जाने पर नरेंद्र सिंह नेगी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कला और संगीत के क्षेत्र में सबसे बड़े पुरस्कारों में शामिल इस पुरस्कार को प्राप्त करना हर कलाकार का सपना होता है अभी केवल नामों की सूची जारी की गई है। इसमें यह साफ किया गया है कि सम्मान लोक गीतों के लिए दिया जा रहा है।