ताजा खबरें >- :
उत्तराखंड: पुलिस में कांस्टेबलों के होंगे प्रमोशन

उत्तराखंड: पुलिस में कांस्टेबलों के होंगे प्रमोशन

उत्ताराखंड पुलिस मुख्यालय मे कांस्टेबलों के प्रमोषन की प्रक्रिया कर रहे है। 950 कांस्टेबलों के हेड कांस्टेबलों  में प्रमोशन मिलेगा, कांस्टेबल काफी समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे।

पीएचक्यू दो चरणों में में प्रमोशन की प्रक्रिया होगी। प्रमोशन वरिष्ठता और प्रांतीय योग्यता परीक्षा के जरिए होंगे। वरिष्ठता से लगभग 350 पद भरेगे। इसके लिए वही कांस्टेबलों सम्मान्य होंगे, जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक हो चुकी है। प्रमोशन के शेष रिक्त पद परीक्षा से भरेगे। इस परीक्षा के लिए वे कांस्टेबल सम्मान्य होंगे, जिनकी सेवा के पांच या इससे ज्यादा वर्ष हो चुके, लेकिन उनकी उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। सिविल पुलिस, इंटेलीजेंस और पीएसी में हेड कांस्टेबलों के ये पद रिक्त चल रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) जीएस मर्तोलिया ने बताया कि गुरुवार को प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद तीन-चार दिन में आंतरिक विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। उधर, पुलिस मुख्यालय हरिद्वार कुंभ के मद्देनजर कांस्टेबलों के रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती शुरू करने जा रहा है।

Related Posts